NEWS

अगर आप राजस्थान कांग्रेस के सक्रीय सदस्य हैं तो कांग्रेस की इस वेब साइट www.RajPcc.com पर अपनी प्रोफाइल बनाये एवं राजस्थान प्रदेश के सभी कांग्रेसजनो से जुड़े ! For any query please call RajPcc.com @ 9214059214 -.

    Back To Profile

    15 Aug 2020

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह दिन हमें देश की आजादी के लिए अपना तन-मन-धन न्यौछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग, समर्पण और उनकी शहादत की याद दिलाता है। हम सब उनके इस बलिदान के प्रति नतमस्तक हैं। स्वतंत्रता के बाद देश ने आगे बढ़ने के लिए लोकतांत्रिक मार्ग चुना। हमारे देश में लोकतंत्र लगातार सशक्त और समृद्ध हुआ। यह स्वस्थ प्रजातांत्रिक मूल्यों के पोषण की हमारे महान नेताओं की सोच का परिणाम है। आजादी का सही अर्थ यही है कि हर व्यक्ति को उसके अधिकार प्राप्त हों और सभी के साथ न्याय हो। राज्य सरकार प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के प्रति वचनबद्ध है। प्रदेश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन के जीवन में गुणात्मक सुधार लाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान है कि हम सभी मिल-जुलकर रहें और अपने परिश्रम एवं प्रयासों से देश-प्रदेश को आगे बढ़ाने मंं भागीदारी निभाएं। यही हमारी अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। #HappyIndependenceDay