NEWS

अगर आप राजस्थान कांग्रेस के सक्रीय सदस्य हैं तो कांग्रेस की इस वेब साइट www.RajPcc.com पर अपनी प्रोफाइल बनाये एवं राजस्थान प्रदेश के सभी कांग्रेसजनो से जुड़े ! For any query please call RajPcc.com @ 9214059214 -.

    Back To Profile

    10 Oct 2019

    आज अजमेर शहर कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर केसरगंज कांग्रेस कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में शिरकत करने का अवसर मिला। इस समारोह के मुख्य अतिथि एआईसीसी सचिव एवं सह प्रदेश प्रभारी आदरणीय श्री विवेक जी बंसल साहब थे। यहां मैंने कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि दुनियाभर में भारत को बापू की वजह से जाना जाता रहा है। सत्य और अहिंसा के जो महान आदर्श उन्होंने कायम किए, उनकी जरूरत आज बनी हुई है। वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझने की जिज्ञासा आज तक खत्म नहीं हुई। तदुपरांत 'अहिंसा मार्च' निकाला गया। इस मार्च में कार्यकर्ता कतारबद्ध चले, जबकि अग्रपंक्ति में सेवादल के पुरूष कार्यकर्ता रहे और उनके पीछे सेवादल की महिला कार्यकर्ता शामिल हुई। यह मार्च कांग्रेस कार्यालय से मार्टिंन ब्रिज, इंदिरा गांधी स्मारक, क्लॉक टावर, मदार गेट होते हुए गांधी भवन पहुंचा, जहां हम सबने बारी - बारी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सेवादल ने ध्वज वंदन किया तथा अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उक्त समारोह के बाद जिला कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली और राज्य सरकार की ओर से लागू जनकल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के आवश्यक दिशा - निर्देश दिए। Indian National Congress Indian National Congress - Rajasthan