NEWS

अगर आप राजस्थान कांग्रेस के सक्रीय सदस्य हैं तो कांग्रेस की इस वेब साइट www.RajPcc.com पर अपनी प्रोफाइल बनाये एवं राजस्थान प्रदेश के सभी कांग्रेसजनो से जुड़े ! For any query please call RajPcc.com @ 9214059214 -.

    Back To Profile

    17 Aug 2017

    राजस्थान की भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले 15 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। मुख्यमंत्री जी के अनुसार उन्होंने 12 लाख नौकरियां दे दी हैं, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जी का कहना है कि सरकार ने 26 लाख नौकरियां दी हैं। सच्चाई यह है - - राजस्थान में नर्सिंग के 6822 पदों को एक झटके में ख़त्म कर दिया, वर्षों से इस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के साथ यह बड़ा धोखा है। - LDC भर्ती में 11000 रिक्त पदों पर सरकारी ढिलाई के कारण नियुक्तियाँ समय रहते पूर्ण नहीं की जा रही है। - राजस्थान में पंचायत सहायक भर्ती में बड़ा घोटाला हुआ है। प्रदेश में 9894 पंचायतों में पंचायत सहायक के पदों के लिए 17 फरवरी को साक्षात्कार आयोजित किये गए थे, सरकार की कोई गाइडलाइन्स न होने से स्थानीय सरपंच के स्तर पर बहुत सी गड़बड़ियां की गईं हैं। सरकार ने मौखिक आदेश दे रखे थे कि इन पदों पर विद्यार्थी मित्रों का ही चयन होना है फिर भी 6 - 7 हजार विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक में चयनित नहीं हो सके। वादा पूरे देश में 2 करोड़ नौकरियां प्रतिवर्ष केंद्र द्वारा एवं राजस्थान में 3 लाख नौकरियां राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने का था लेकिन वर्ष 2015 में पूरे देश में केवल 1 लाख 35 हजार एवं वर्ष 2016 में 2. 60 लाख नौकरियां दी गई।