NEWS

अगर आप राजस्थान कांग्रेस के सक्रीय सदस्य हैं तो कांग्रेस की इस वेब साइट www.RajPcc.com पर अपनी प्रोफाइल बनाये एवं राजस्थान प्रदेश के सभी कांग्रेसजनो से जुड़े ! For any query please call RajPcc.com @ 9214059214 -.

    Back To Profile

    03 Jul 2018

    राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। आए दिन महिला-मासूम बच्चियों से बलात्कार और उनकी हत्याएं हो रही है। पिछले तीन सालों में बच्चियों से दुष्कर्म से 3,897 मामले बेहद चिंतनीय हैं। प्रदेश में पुलिस का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है। महिला मुख्यमंत्री संवेदनहीन बनी हुई हैं। महिला सशक्तिकरण करने की बातों में तो वो आगे हैं मगर हकीकत में आज महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिलाओं को घर से निकलने में डर लगने लगा है। बच्चियां तो आज के भाजपा शासन काल में घर में भी सुरक्षित दिखाई नहीं दे रही।