NEWS

अगर आप राजस्थान कांग्रेस के सक्रीय सदस्य हैं तो कांग्रेस की इस वेब साइट www.RajPcc.com पर अपनी प्रोफाइल बनाये एवं राजस्थान प्रदेश के सभी कांग्रेसजनो से जुड़े ! For any query please call RajPcc.com @ 9214059214 -.

    Back To Profile

    01 Mar 2019

    श्रमिक नियोजन के कार्य में राजस्थान देश में पहले पायदान पर आ गया है। राज्य सरकार ने महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत 5 जनवरी, 2019 को प्रारम्भ किये गये काम मांगों विशेष अभियान की उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए अभियान की अवधि 31 मार्च, 2019 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। नई सरकार के कार्यग्रहण करने के दिन 17 दिसम्बर, 2018 को महात्मा गांधी नरेगा में स्वीकृत कार्यों पर केवल 8.25 लाख श्रमिक नियोजित थे जबकि वर्तमान में 26 लाख श्रमिक नियोजित हैं अर्थात अभियान अवधि के दौरान कुल 15.33 लाख श्रमिक अधिक नियोजित किये गये हैं। यह संख्या पूरे भारतवर्ष के सभी राज्यों में सबसे अधिक है।