NEWS

अगर आप राजस्थान कांग्रेस के सक्रीय सदस्य हैं तो कांग्रेस की इस वेब साइट www.RajPcc.com पर अपनी प्रोफाइल बनाये एवं राजस्थान प्रदेश के सभी कांग्रेसजनो से जुड़े ! For any query please call RajPcc.com @ 9214059214 -.

    Back To Profile

    16 Nov 2019

    बधाई हो : हृदयेश्वर जयपुर एवं राजस्थान का नाम रोशन किया राजस्थान का गौरव एवं राष्ट्र का प्रेरणा स्रोत राजस्थान के अद्भुत बालक हृदयेश्वर सिंह भाटी को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा 17 साल के दिव्यांग हृदयेश्वर सिंह भाटी भारत के यंगेस्ट पेटेंट होल्डर है एवं दिव्यांगों में विश्व के सबसे कम उम्र के आविष्कारक है , जिनके नाम 7 आविष्कार और 7 पेटेंट हैं। शरीर के नाम पर सिर्फ काँपती हुई अंगुलियां एवं तीक्ष्ण दिमाग बचा हैं, क्योंकि वे जन्म से ही जानलेवा रोग से ग्रस्त है। जिंदगी उसके साथ शतरंज खेल रही है, लेकिन उसने गोलाकार शतरंज आविष्कारों के दम पर, भारत को, शतरंज आविष्कारों में, विश्व में पहले स्थान पर पहुंचा दिया है। गौरतलब है कि उनके गोलाकार शतरंज आविष्कारों से पहले,शतरंज आविष्कारों में, जापान का दबदबा था। केवल इतना ही नहीं, वे व्हीलचेयर पर है, लेकिन उनके आविष्कार हजारों व्हीलचेयर वालों की मदद कर रहे हैं. बीबीसी लंदन ने उन्हें भारत का "मिनी स्‍टीफन हॉकिंग" कहा, क्योंकि वे भी स्‍टीफन हॉकिंग वाली बीमारी से ग्रसित हैं एवं आविष्कारक है। उसकी जिंदगी डिजास्टर से घीरी हुई है, लेकिन उसके "डिजास्टरलेस वर्ल्ड प्रॉजेक्ट" को यू.एन.ओ. ने सराहा। सही मायनों में वे विश्व के प्रेरणा स्रोत है, जो अपनी सोच की ताकत और अपने आविष्कारों के दम पर देश का नाम रोशन किया एवं हजारों दिव्यांगों की मदद कर रहे हैं।