NEWS

अगर आप राजस्थान कांग्रेस के सक्रीय सदस्य हैं तो कांग्रेस की इस वेब साइट www.RajPcc.com पर अपनी प्रोफाइल बनाये एवं राजस्थान प्रदेश के सभी कांग्रेसजनो से जुड़े ! For any query please call RajPcc.com @ 9214059214 -.

    Back To Profile

    25 Sep 2018

    मशहूर उद्घोषक श्री जसदेव सिंह के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। स्वर्गीय जसदेव सिंह ने अनेकों वर्ष तक देश के स्वतंत्रता दिवस एवं गणतन्त्र दिवस समारोहों, नौ बार ओलम्पिक खेलों, आठ बार विश्व कप हॉकी और छः बार एशियाई खेलों में अपनी जादुई आवाज से कमेन्ट्री कर देशवासियों का दिल जीता। उन्हें पद्मश्री और पद्मभूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी द्वारा उन्हें ओलम्पिक अवार्ड से भी नवाजा गया। जयपुर निवासी स्वर्गीय श्री जसदेव सिंह का योगदान अविस्मरणीय रहेगा उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में सम्बल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।