NEWS

अगर आप राजस्थान कांग्रेस के सक्रीय सदस्य हैं तो कांग्रेस की इस वेब साइट www.RajPcc.com पर अपनी प्रोफाइल बनाये एवं राजस्थान प्रदेश के सभी कांग्रेसजनो से जुड़े ! For any query please call RajPcc.com @ 9214059214 -.

    Back To Profile

    30 Aug 2018

    हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस पर देश-प्रदेश के सभी खिलाड़ियों और युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएँ। खेलों का हमारे जीवन में विशेष महत्त्व है। खेलों से खिलाड़ियों में दूरदृष्टि, पक्का इरादा और त्वरित निर्णय की क्षमता जैसे गुणों का विकास होता है। हमारी खेल प्रतिभाओं ने समय-समय पर ओलम्पिक व एशियाड सहित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में अपने शानदार प्रदर्शन से देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। युवा पीढी मेजर ध्यानचंद और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर खेल क्षेत्र में प्रगति के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प लें।