NEWS

अगर आप राजस्थान कांग्रेस के सक्रीय सदस्य हैं तो कांग्रेस की इस वेब साइट www.RajPcc.com पर अपनी प्रोफाइल बनाये एवं राजस्थान प्रदेश के सभी कांग्रेसजनो से जुड़े ! For any query please call RajPcc.com @ 9214059214 -.

    Back To Profile

    15 Dec 2017 Rajasthan

    श्रीमती सोनिया गांधी जी कांग्रेस पार्टी को करीब दो दशकों से गाइड कर रही हैं, वे भारतीय मूल्यों की परख तथा गहन समझ के साथ देश के संविधान के उच्च आदर्शों को बनाए रखने में कांग्रेस पार्टी की भूमिका के निर्वहन में सदैव मार्गदर्शक रही हैं। श्रीमती सोनिया गांधी जी ने हमेशा इस विश्वास के साथ काम किया है, भारत उनकी मातृभूमि है एवं उन्हें प्राणों से भी अधिक प्रिय है। उन्होंने देश की समृद्ध परंपरा.... विविधता में एकता पर बल देते हुए कांग्रेस पार्टी को सदैव एकजुट रखा है, उनके नेतृत्व में कांग्रेस में सभी को साथ लेकर चलने के विज़न को और अधिक मजबूती मिली। श्रीमती सोनिया गांधी जी ही हैं जिन्होंने देशवासियों के लिए अधिकार युग की शुरुआत की, चाहे वह शिक्षा का अधिकार हो, भोजन का अधिकार हो, सूचना का अधिकार हो या फिर रोजगार की गारंटी (नरेगा) हो। देश की जनता को दिए इन अधिकारों को कानूनी जामा पहनाकर आम आदमी को सशक्त बनाने का कार्य श्रीमती सोनिया गांधी जी ने किया। ये सभी निर्णय उनके लोकतान्त्रिक सिद्धांतों एवं शासन में पारदर्शिता के प्रति कमिटमेंट को दर्शाते हैं।