NEWS

अगर आप राजस्थान कांग्रेस के सक्रीय सदस्य हैं तो कांग्रेस की इस वेब साइट www.RajPcc.com पर अपनी प्रोफाइल बनाये एवं राजस्थान प्रदेश के सभी कांग्रेसजनो से जुड़े ! For any query please call RajPcc.com @ 9214059214 -.

    Back To Profile

    07 Feb 2019

    पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रगतिशील किसान श्री जगदीश पारीक ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में मुलाकात कर जैविक विधि से तैयार 9 किलोग्राम वजन का गोभी का फूल भेंट किया। श्री पारीक को पद्मश्री पुरस्कार के लिए बधाई दी उन्नत खेती के लिए किए जा रहे उनके प्रयास सराहनीय हैं। राजस्थान में पानी की कमी के चलते किसानों को पानी की कम लागत और जैविक खेती आधारित नवाचार अपनाने चाहिए। श्री पारीक को सुझाव दिया कि वे दूसरे किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित करें। श्री पारीक ने 25 किलोग्राम से अधिक वजन का गोभी का फूल उगाकर रिकार्ड बनाया है। सीकर जिले के अजीतगढ़ स्थित कृषि फार्म में श्री पारीक ने उन्नत खेती के लिए कई नवाचार किए है, जिनके कारण उन्हें इसी वर्ष पद्मश्री से सम्मानित किया है।