NEWS

अगर आप राजस्थान कांग्रेस के सक्रीय सदस्य हैं तो कांग्रेस की इस वेब साइट www.RajPcc.com पर अपनी प्रोफाइल बनाये एवं राजस्थान प्रदेश के सभी कांग्रेसजनो से जुड़े ! For any query please call RajPcc.com @ 9214059214 -.

    Back To Profile

    17 Dec 2017 Rajasthan

    श्रीमती सोनिया गांधीजी ने 1998 में जिस समय कांग्रेस की बागडोर संभाली उस समय कांग्रेसजनों का मनोबल कमजोर हो रहा था। उन्होंने न केवल कांग्रेस को पुनः खड़ा किया बल्कि उसी वर्ष राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में कांग्रेस की जीत से अपने राजनैतिक कौशल और समन्वित कांग्रेस को सांगठनिक रूप से मजबूत कर जन जन तक पार्टी की रीति नीति को पहुंचाने का काम किया। उनके निरंतर संघर्ष और त्याग का ही परिणाम था कि 2004 में केंद्र में डॉ मनमोहनसिंह जी की सरकार बनी और जनता को मनरेगा, खाद्य, शिक्षा और सूचना जैसे अधिकार मिले और किसानों को कर्ज से मुक्ति। श्रीमती सोनिया गांधीजी ने इन 19 वर्षों में अनवरत रूप से जिस प्रकार आमजन और कांग्रेसजनों से जुड़ाव बनाया है वह एक आदर्श है जो हमें प्रेरणा देता है। हम उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हैं।