NEWS

अगर आप राजस्थान कांग्रेस के सक्रीय सदस्य हैं तो कांग्रेस की इस वेब साइट www.RajPcc.com पर अपनी प्रोफाइल बनाये एवं राजस्थान प्रदेश के सभी कांग्रेसजनो से जुड़े ! For any query please call RajPcc.com @ 9214059214 -.

    Back To Profile

    12 Mar 2022

    दांडी मार्च की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जयपुर में शांति और अहिंसा निदेशालय, खादी बोर्ड, जे.एल.एन. मार्ग से गांधी सर्किल तक पदयात्रा 'शांति यात्रा'... दांडी मार्च की 92वीं वर्षगांठ पर बजाज नगर स्थित खादी संस्थान संघ परिसर से निकली शांति यात्रा में शामिल होने के बाद गांधी सर्किल पर आयोजित सभा को संबोधित किया। साथ में राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्य, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, गांधीवादी विचारक, अधिकारी एवं आमजन बजाज नगर से पैदल चलकर गांधी सर्किल पहुंचे। इससे पहले गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। यूक्रेन में अभी जो अशांति की स्थिति है, उसमें गांधी जी के अहिंसा के संदेश की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है। किसी भी देश की अखण्डता के लिए शांति एवं अहिंसा का मार्ग सबसे महत्वपूर्ण है। आज हमारे देश में जो तनाव का माहौल है, उसमें हमें गांधी जी के बताए सत्य, अहिंसा एवं शांति के मार्ग को अपनाकर सद्भाव कायम करने की जरूरत है। आज ही के दिन 1930 में गांधी जी ने दांडी मार्च निकालकर नमक सत्याग्रह किया और अंग्रेजों को झुकना पड़ा। शांति यात्रा के माध्यम से आज गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने तथा देश एवं पूरे विश्व में शांति का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया है। 2 अक्टूबर को पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाता है, यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। आजादी के आंदोलन में गांधी जी के योगदान और उनकी शिक्षाओं को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां देश के इस गौरवमय इतिहास को कभी न भूलें। हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लेकर हमें सदैव अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए एवं अपने अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए। कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि गांधीवादी विचारधारा पर चलकर हम सभी देश की एकता व अखंडता को बनाए रख सकते हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी धर्म, जाति एवं वर्ग पर आधारित भेद-भाव मिटाकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री बृज किशोर शर्मा, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा, बगरू विधायक श्रीमती गंगा देवी, शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के निदेशक श्री मनीष शर्मा सहित अन्य जन प्रतिनिधियों, एनसीसी, स्काउट-गाईड एवं गांधीवादी विचारकों नेे शांति यात्रा में शामिल होकर शांति व अहिंसा का संदेश दिया।