NEWS

अगर आप राजस्थान कांग्रेस के सक्रीय सदस्य हैं तो कांग्रेस की इस वेब साइट www.RajPcc.com पर अपनी प्रोफाइल बनाये एवं राजस्थान प्रदेश के सभी कांग्रेसजनो से जुड़े ! For any query please call RajPcc.com @ 9214059214 -.

    Back To Profile

    20 Jun 2020

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों एवं प्रदेश वासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ। योग प्राचीन भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग रहा है। हजारों वर्ष पूर्व हमारे ऋषि-मुनियों ने स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाने का संदेश दिया। योग का महत्व आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में और अधिक बढ़ गया है। योग से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहा जा सकता है। सही मायने में योग एक ऐसी पद्धति है जो बिना दवा के इलाज करने में सक्षम है। कोरोना जैसी महामारी के रोकथाम में भी योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। #InternationalYogaDay