NEWS

अगर आप राजस्थान कांग्रेस के सक्रीय सदस्य हैं तो कांग्रेस की इस वेब साइट www.RajPcc.com पर अपनी प्रोफाइल बनाये एवं राजस्थान प्रदेश के सभी कांग्रेसजनो से जुड़े ! For any query please call RajPcc.com @ 9214059214 -.

    Back To Profile

    07 Sep 2018

    प्रदेश में कोई भी वर्ग इस सरकार से खुश नहीं है, प्रदेशभर में किसान-मजदूर, युवा, महिलाएं-बच्चियां, कर्मचारी, बेरोजगार, व्यापारी, अधिवक्ता, ग्रामीण, वृद्धजन, दिव्यांग सभी भाजपा के कुशासन से परेशान, आक्रोशित और त्रस्त है। पूरे कार्यकाल में हर वर्ग ने विरोध प्रदर्शन, धरना, आंदोलन आदि के माध्यम से अपनी परेशानियां रखीं लेकिन इस सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगी। प्रदेशवासियों को अनसुना कर श्रीमती राजे अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए गौरव यात्रा निकाल रही हैं। लेकिन प्रदेश की जनता चुनाव में भाजपा की विदाई के लिए मानस बना चुकी है। मुख्यमंत्री और भाजपा अब चाहे कुछ भी करले उनका जाना तय है।