NEWS

अगर आप राजस्थान कांग्रेस के सक्रीय सदस्य हैं तो कांग्रेस की इस वेब साइट www.RajPcc.com पर अपनी प्रोफाइल बनाये एवं राजस्थान प्रदेश के सभी कांग्रेसजनो से जुड़े ! For any query please call RajPcc.com @ 9214059214 -.

    Back To Profile

    06 Mar 2019

    राणासर गांव, बाड़मेर राज्य सरकार बेहतर प्रबंधन से प्रदेश के सूखा प्रभावित जिलों के लोगों को कोई तकलीफ नहीं आने देगी। सीमावर्ती जिलों के लोग कठिन परिस्थितियों में रहते हैं। अपने जज्बे से इन परिस्थितियों का वे डटकर मुकाबला करते हैं। पहले भी प्रदेश में अकाल, सूखा, सीमा पर तनाव जैसे हालातों में उन्हें सीमा क्षेत्र में आने का मौका मिला है। सीमावर्ती क्षेत्रों में आप कठिन परिस्थितियों में रहते हैं। अकाल में भी हिम्मत नहीं हारते हैं। सरकार का मुखिया होने के नाते मेरा फर्ज बनता है कि आमजन से रूबरू होने के साथ हमारे बहादुर जवानों की हौसला अफजाई करने उनके बीच जाऊं। जवानों के त्याग एवं बलिदान के जज्बे को वे सलाम करते हैं। हर परिस्थिति में राज्य सरकार एवं जनता आपके साथ खड़ी है। सूखा प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल परिवहन, पशुओं के लिए पशु शिविर तथा चारा डिपो के कार्य शीघ्र शुरू किये जाएंगे।