NEWS

अगर आप राजस्थान कांग्रेस के सक्रीय सदस्य हैं तो कांग्रेस की इस वेब साइट www.RajPcc.com पर अपनी प्रोफाइल बनाये एवं राजस्थान प्रदेश के सभी कांग्रेसजनो से जुड़े ! For any query please call RajPcc.com @ 9214059214 -.

    Back To Profile

    31 Dec 2019

    किसी भी देश की तरक्की का आधार वहां की अर्थव्यवस्था होती है। मजबूत अर्थव्यवस्था के बिना विकास संभव नहीं है। वर्तमान आर्थिक हालात चिंतनीय हैं, इन विषम परिस्थितियों में राजस्थान सरकार ने राजस्थान औद्योगिक विकास नीति, एमएसएमई एक्ट, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2019 सहित उद्योग क्षेत्र के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं, जो निश्चित रूप से अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगे। बिड़ला ऑडिटोरियम में चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट्स के राष्ट्रीय सेमिनार ’प्रकर्ष’ को संबोधित किया। राज्य सरकार संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन की नीति के साथ काम कर रही है। सीए जगत की भी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका है। आपके सुझाव गुड गवनेर्ंस और अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में मददगार साबित हो सकते हैं। यूपीए सरकार में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं मनरेगा सहित सामाजिक सुरक्षा की कई योजनाएं संचालित की गइर्ं, जिनसे लोगों की क्रय क्षमता बढ़ी। कई बार इन योजनाओं पर प्रश्न खड़े किये गये, लेकिन गरीबों की जेब में जब तक पैसा नहीं पहुंचेगा और उनकी परचेजिंग पावर नहीं बढ़ेगी तो अर्थव्यवस्था में मंदी का माहौल दूर नहीं हो सकता। बेहतर अर्थव्यवस्था के लिए लोगों की क्रय क्षमता बढ़ना जरूरी है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की नीतियों को अपनाकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। देश धर्म के आधार पर नहीं बल्कि संविधान के आधार पर चलते हैं। संविधान के आधार पर ही सरकारें बनती हैं। अगर धर्म के आधार पर देश चलते तो पाकिस्तान के दो टुकड़े नहीं होते। युवाओं से आह्वान है वे भारत के संविधान की प्रस्तावना को पढ़ें और उसकी भावना के अनुरूप देश को आगे ले जाने में अपना सहयोग करेें। राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चंदे के लिए एक पारदर्शी सिस्टम बनना चाहिए। कार्यपालिका, विधायिका एवं न्यायपालिका को इसके लिए सामूहिक कदम उठाने चाहिए। राजनीतिक पार्टियों को अगर चंदे के रूप में काला धन मिलेगा तो फिर हम भ्रष्टाचार मुक्त देश की कल्पना कैसे कर सकते हैं। सीए जगत में राजस्थान की विशेष पहचान खुशी की बात है, यह राजस्थान का सौभाग्य है कि यहां के सीए देशभर में काम कर रहे हैं। राजस्थान की माटी में ही ऐसी बात है कि बजाज, सिंघानिया, बिड़ला सहित यहां से निकले कई घरानों ने उद्योग क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया है और आज देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं।