NEWS

अगर आप राजस्थान कांग्रेस के सक्रीय सदस्य हैं तो कांग्रेस की इस वेब साइट www.RajPcc.com पर अपनी प्रोफाइल बनाये एवं राजस्थान प्रदेश के सभी कांग्रेसजनो से जुड़े ! For any query please call RajPcc.com @ 9214059214 -.

    Back To Profile

    28 Aug 2017 Hanumangarh

    28/08/2017 हनुमानगढ़ जिले में जहाँ एक और कमजोर मानसून के चलते कम बारिश ने किसानो की जान सांसत में डाल रखी है वहीँ प्रदेश सरकार की अनदेखी के चलते जिले की जीवनदायनी भाखड़ा नहर में किसानो को पर्याप्त पानी नहीं दिया जा रहा है। हालात ये है की कमजोर मानसून और सरकार की लापरवाही से किसान खेतो की बजाय सड़को पर आंदोलन पर मजबूर है। भाखड़ा नहर से सिंचाई के लिये मिलने वाले पानी पर हनुमानगढ़ जिले की तीन तहसील संगरिया,पीलीबंगा एवं हनुमानगढ़ तथा श्रीगंगानगर की एक सादुलशहर तहसील के हजारो किसान परिवार निर्भर है। किसानो की मांग है कि उन्हें जरुरत के अनुसार पानी दिया जाये।प्रदेश सरकार किसानो की अनदेखी छोड़ यह सुनिश्चत करे कि क्षेत्र की नहरो में किसानो को सिंचाई के लिए पानी नहरो में तय समय सीमा तक दिया जाये ताकि उन्हें पानी के लिए दुबारा आंदोलन ना करना पड़े।